Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

मणिपुरी संगीतकार की हत्या पर राहुल गांधी बोले- देश में बढ़ रहीं हिंसक घटनाएं, पूर्वोत्तर के लोगों समेत कई समुदाय इसका सामना कर रहे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथाम विक्रम सिंह की हत्या को देश में बढ़ती हिंसा, नफरत और अहंकार की व्यापक समस्या का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोगों समेत देश के कई समुदाय लगातार अपमान, धमकी और हिंसा का सामना कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार देर शाम नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चोंगथाम विक्रम सिंह की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे।

विक्रम सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एक परिवार ने एक बेटे और देश ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है। उन्होंने कहा, “हम ऐसी नफरत और हिंसा के खिलाफ खड़े हैं, इसके खिलाफ लड़ेंगे एवं इसे हराकर रहेंगे।”राहुल गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक वजह से नहीं, बल्कि कई वजहों से दुखद घटना है। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताया कि विक्रम सिंह पर इसलिए हमला किया गया, क्योंकि वे पूर्वोत्तर के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लोगों को केवल इसी त्रासदी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, पिछले कुछ सालों से वे लगातार गंभीर संकटों का सामना कर रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने समाज में बढ़ती हिंसा और नफरत पर चिंता जताते हुए कहा कि आजकल यह एक प्रवृत्ति बनती जा रही है कि ताकतवर लोग हिंसा और अहंकार को अपना अधिकार समझ लेते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसा का मुकाबला हिंसा या नफरत से करना सही रास्ता नहीं है। इसका सही जवाब अपनी बात को निडरता से रखना, अपने विचारों की रक्षा करना, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना और यह स्पष्ट संदेश देना है कि किसी भी तरह के दबाव या डर के आगे झुका नहीं जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: अमृत ग्रीन वैली, खालसा गार्डन, राजविला गार्डन तथा लोटस फार्म के मालिकों और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज जीजा के हत्या के जुर्म में एक साले को गिरफ्तार किया हैं।

Ajit Sinha

रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के 1,00,000 रुपए का इनामी एक कुख्यात सदस्य, विकास उर्फ विक्की पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x