Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

सब्जियों के बीच में छिपाकर शराब ले जाई जा रही 80 पेटी शराब बरामद, कीमत 20 लाख रूपए, दो अरेस्ट, एक फरार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा दो क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर पुलिस ने सब्जियों के बीच में छिपा कर शराब ले जाई जा रही 80 पेटी शराब बरामद की है, जिसका बाजार मूल्य लगभग आठ लाख रुपये है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को अरेस्ट किया है। पुलिस का दावा है कि कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कोतवाली बीटा पुलिस के गिरफ्त आरोपी अजय और हीरालाल शातिर किस्म के शराब तस्करों है. एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट से टाटा 407 के अंदर से 80 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का एक साथी मन्नू मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपियों ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की तस्करी कर बिहार ले जा रहे थे। शराब की तस्करी के लिए आरोपियों को एक लाख की रकम दी जानी थी। डिलीवरी के दौरान आरोपितों को यह रकम मिलनी थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपितों ने शराब की पेटी के ऊपर सब्जियों की कैरेट रखी हुई थी, जिससे कि पुलिस जब जांच के लिए रोके तो सब्जी देखकर छोड़ दे। पुलिस शराब तस्करों से तेज निकली और टाटा 407 के अंदर घुसकर सघन तलाशी में शराब बरामद कर ली।

Related posts

22 एकड़ भूमि पर विकसित की गई 7 कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट,पलवल का चला बुलडोजर, अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेसी नेताओं ने किया क्लर्कों व आशा वर्करों के धरने का समर्थन

Ajit Sinha

निर्माणाधीन कंपनी का काम रुकवा कर मंथली मांगने व नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने वाले एक आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x