Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: भड़काऊ पोस्ट डालने एंव लाइव दिखाने पर फेसबुक और यूट्यूब चैनल को तुरंत बंद कर जाएगा -सीपी राकेश आर्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की मीटिंग ली। इस अवसर पर जॉइंट कमिश्नर ओपी नरवाल, डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा, डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ, डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन, डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग रिव्यू कर मौजूदा हालात की जानकारी ली और कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया है कि  कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें फैला रहे हैं कि उन्हें यात्रा की मंजूरी मिल गई है। लोगों को वहां जाने के लिए उकसा रहे हैं।‌ ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‌

पुलिस प्रवक्ता  ने बताया कि सभी डीसीपी, एसीपी, थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा अपने स्तर पर पीस कीपिंग कमेटियों के साथ मीटिंग की जाएगी। पुलिस द्वारा आज शाम से इंटर डिस्ट्रिक्ट व इंटर स्टेट पुलिस नाके  लगाकर चेकिंग कर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी।‌ फरीदाबाद पुलिस द्वारा करीब 500 पुलिस जवानों को दंगा निरोधक पुलिस टीम तैयार की गई है और इसके अलावा जोन के डीसीपी अपनी फोर्स के साथ मुस्तैद रहेंगे। सोशल मीडिया पर  निगरानी रखी जा रही है। इन पर भड़काऊ न्यूज़, हेट स्पीच से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री चलने वाले, प्रसारित करने वालों फेसबुक पोर्टल, फेसबुक यूजर और यूट्यूब चैनल सहित व्हाट्सएप ग्रुप ट्विटर और टेलीग्राम चैनलों पर निगरानी रखी जा रही है।  सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भड़काऊ सामग्री वाले यूट्यूब चैनल व फेसबुक पेज/ पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे। आपत्ति जनक सामग्री इत्यादि पोस्ट करने या फॉरवर्ड करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस टीमें सामाजिक सौहार्द खराब करने वाले असामाजिक तत्वो के व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक पोर्टल, यूट्यूब पर नजर बनाए हुए हैं ऐसे असामाजिक तत्वों की लिस्ट बनाई जा चुकी है जिस पर असामाजिक तत्वों की हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा और गड़बड़ी दिखने पर उनके खिलाफ तुरंत सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन से अपील है कि वे कानून व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करे और शांति- सद्भाव की भावना बनाए रखे। असामाजिक तत्वों के बहकावे में ना आए।

Related posts

दिव्यांग प्रमाण पत्र को रिन्यूअल के बाद ऑनलाइन करने के बदले ₹44,000 की रिश्वत लेते सिविल अस्पताल का चालक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

दुबई से महिला को व्हाट्सएप, वीडियो कॉल पर अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाला आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट।

Ajit Sinha

राजा नाहर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए 115 करोड़ रुपये की राशि खर्च, 40 प्रतिशत काम पूरा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x