
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:थाना सेक्टर-9,गुरुग्राम क्षेत्र के बसई रोड पर आज गुरुवार की सुबह के बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति की दिन दहाड़े गोली मार कर सनसनी खेज हत्या कर दी। मरने वाले व्यक्ति का नाम विश्वकर्मा कॉलोनी , गुरुग्राम निवासी महेंद्र उम्र 45 वर्ष है। सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलते थाना सेक्टर -9, गुरुग्राम की टीम मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी, जांच के बाद मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल में भेज दिया और शव का 3 डॉक्टरों की बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में थाना सेक्टर -9 , गुरुग्राम में बदमाशों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। हत्या आरोपितों को पकड़ने के लिए पुलिस कई टीमें गठित की गई है। टीम ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। हत्या का कारण बेटे के जुर्म का बदला पिता को गोली मार कर ली है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

