Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, 4 बदमाश अरेस्ट , कैमरा मैन लूटा हुआ 3 लाख का कैमरा बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: थाना सेक्टर-113 पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि भागने का प्रयास कर रहे चार बदमाशों को पुलिस टीम दबोचने में सफल रही. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पकडे गए बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ कैमरा, अवैध तमंचा कारतूस , चाकू, स्प्लेंडर बाइक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है.

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान अंकित उर्फ बिट्टू सिंह के रूप में हुई है, पुलिस उसके चार साथियों ऋषि, विक्रांत जाटव, संदीप भाटी, नीरज गोयल को मौके से गिरफ्तार करने में सफल रही है. एडिशनल डीसीपी नोएडा ज़ोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि 10 जुलाई के शाम को सेक्टर-76 महागुण मजारिया के पास से एक कैमरामैन से मारपीट कर तीन लाख का कैमरा और बैग लूटने वाले बदमाश ग़ाज़ियाबाद में कैमरा बेचने जा रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-112 चौराहे पर वाहनों की चेकिंग शुरु कर दी.

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पुलिस जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए हैं जिन्हें बैरियर के नजदीक आने पर पुलिस टीम रोकने का प्रयास किया गया परंतु वह नहीं रुके और सेक्टर-112 की खाली मैदान की तरफ पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा कर गिर गई। पुलिस ने बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा गया. लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने का प्रयास किया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई की तो एक गोली अंकित उर्फ बिट्टू सिंह पैर में लगी और वह गोली लगने के कारण वह घायल हो कर जमीन पर गिर गया. और पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे उसके चार साथियों ऋषि, विक्रांत जाटव, संदीप भाटी, नीरज गोयल को मौके से गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने घायल बदमाश अंकित उर्फ बिट्टू सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. पकडे गए बदमाशों के कब्जे से लूटा हुआ कैमरा, अवैध तमंचा कारतूस, चाकू, स्प्लेंडर बाइक और बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है. घायल बदमाश अंकित पूर्व में थाना सेक्टर-24 से अंतर्गत धारा 413 में जेल जा चुका है। बदमाशों के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

प्रमुख पदों पर रह कर हेराफेरी में भी प्रमुख भूमिका निभा रेल कंपनी को 100 करोड़ रूपए का चुना लगाने वाले निदेशक अरेस्ट।

Ajit Sinha

रेरा के बकाए की वसूली के लिए बकाएदार बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त

Ajit Sinha

सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x