Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

खरगे बोले- जनता के वोट का अधिकार ही नहीं बचा, तो देश फिर गुलाम हो जाएगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को चुनावों में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अगर लोगों का वोट का अधिकार ही नहीं बचा, तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा। उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन को देश की आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए जनता से आह्वान किया कि घर बैठने से काम नहीं चलेगा; उन्हें संविधान और अपने हकों की रक्षा के लिए आगे आना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष बिहार की राजधानी पटना में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनसभा में अपना संबोधन दे रहे थे। उन्होंने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके महान कार्यों को याद किया। बिहार की जनता को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की सांठगांठ से एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट में हेरफेर की जा रही है और विपक्षी दलों के समर्थकों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। उन्होंने 2023 में लाए गए उस कानून की कड़ी निंदा की, जिसके तहत चुनाव आयुक्तों को कानूनी मामलों में कवच प्रदान किया गया है।

खरगे ने आगे कहा कि पहले चुनाव आयुक्तों की चयन समिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शामिल थे, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें हटाकर मंत्री को शामिल कर लिया ताकि अपनी पसंद का व्यक्ति नियुक्त किया जा सके। उन्होंने पश्चिम बंगाल, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र की सरकारों को चोरी की सरकार बताते हुए इस धांधली के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि वह गद्दार हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, चुनाव आयुक्तों को कानूनी मामलों में मिली छूट को निरस्त करने, एसआईआर प्रक्रिया रोकने, अवैध रूप से हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल करने, सभी चुनाव ईवीएम के स्थान पर बैलट पेपर से कराने और वोट चोरी से जीते गए पिछले दो वर्षों के विधानसभा चुनाव निरस्त करने की मांग दोहराई। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने मूल मुद्दों के निराकरण की जगह दिल्ली स्थित जंतर-मंतर के लोकतंत्र के केंद्र को ही हमेशा के लिए बंद कर दिया। उन्होंने जनता को सावधान किया कि कल बिहार के गांधी मैदान की बारी भी आ सकती है।उन्होंने बताया कि वोट चोरी के मुद्दे पर आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन द्वारा एक विशाल रैली की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के सामने अब अपना मताधिकार बचाने और वोट चोरी को रोकने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरकर विरोध जताने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।कांग्रेस अध्यक्ष ने तीखा हमला बोलते हुए यह भी कहा कि जब तक देश में आरएसएस की विचारधारा खत्म नहीं होगी, तब तक शांति नहीं रह सकती। समाज में शांति भंग करने के पीछे इसी विचारधारा का हाथ होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज भी देश में छुआछूत और संविधान विरोधी भावनाएं रखने वाले लोग भाजपा-आरएसएस में भारी संख्या में भरे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग आजादी के आंदोलन में जेल गए, वहीं आरएसएस के लोग अंग्रेजी हुकूमत के एजेंट बनकर मुखबिरी करते थे। खरगे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उनकी जनसभा के बाद आरएसएस-भाजपा द्वारा मंच का शुद्धिकरण किया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि आजादी के 80 साल बाद भी यदि देश में अछूत है, तो देश में एकता कैसे आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और प्रधानमंत्री चुप हैं। उल्टा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनता से किए गए तमाम वादे पूरी तरह खोखले और विफल साबित हुए हैं। उन्होंने अयोध्या के भगवान श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। खरगे ने सोशलिस्ट विचारधारा से आए जदयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के भाजपा-आरएसएस की गोद में बैठने पर भी तीखा हमला बोला। इस दौरान बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, सांसद अखिलेश प्रसाद, सांसद मनोज कुमार, राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा, रामजतन सिन्हा, डॉ शकील अहमद खान, अजीत शर्मा, अवधेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

पानी और सीवर के लिए नहीं देना होगा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट चार्ज: सीएम अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल बबरखालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी को गिरफ्तार किया हैं,7 पिस्टल व 40 जिंदा कारतूस बरामद ।   

Ajit Sinha

सीए कार्यालय से दिनदहाड़े गन पॉइंट पर 9 लाख रूपए लूटने वाले चार डकैतों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x