Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद में सड़क, बिजली, सीवर, मेट्रो और हाईवे कनेक्टिविटी को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज फरीदाबाद में भगत सिंह चौक से एनएच – 4 की दीवार के साथ कोड़ी कॉलोनी और गांधी कॉलोनी- आईटीआई रोड के निर्माण कार्यों का विधिवत रूप से नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। उनके साथ बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बड़खल विधानसभा क्षेत्र में विधायक और पार्षदों की टीम विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। क्षेत्र की सड़कों, पार्कों, सीवर व्यवस्था और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जनता के सहयोग से फरीदाबाद को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आधारभूत ढांचे के विकास को नई गति मिली है। हरियाणा में भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार और यातायात को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से लोगों का समय बचेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि फरीदाबाद को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्रम से सराय ख्वाजा तक यातायात को सुगम बनाने, कालिंदी कुंज मार्ग पर जाम की समस्या दूर करने तथा फरीदाबाद से आसपास के प्रमुख शहरों तक आवागमन बेहतर करने की प्रस्तावित योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम से फरीदाबाद होते हुए नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में रेलवे फाटकों की समस्या दूर करने के लिए रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज बनाए गए हैं। रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शहर में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों को भूमिगत करने का कार्य भी शुरू किया गया है, जिससे आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क, रेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सहयोग से फरीदाबाद को विकास के मामले में अग्रणी क्षेत्र बनाने के लिए लगातार काम किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम कमिश्नर यशपाल यादव ने चार वार्डों का किया निरिक्षण, ठेकेदार को ब्लेक लिस्ट करने के दिए निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दक्षिण बिजली वितरण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय के प्रांगण में किया ध्वजारोहण।

Ajit Sinha

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने किसानों से ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के अपने प्रस्ताव को राज्यहित में वापिस लेने की अपील की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x