Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

एसटीएफ ने राजू बासौदी गैंग का शार्प शूटर २ और लाख रूपए का ईनामी खूंखार बदमाश सचिन उर्फ़ भांजा गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने दो लाख रुपए के ईनामी व राजू बासौदी गैंग के एक शार्प शूटर व खूंखार बदमाश को जिला झज्जर के बहादुरगढ़ इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पकडे गए आरोपी की पहचान सचिन उर्फ भांजा निवासी दूल्हेङा जिला झज्जर हाल झाड़ौदा नजफगढ़ दिल्ली के रुप में हुई है। आरोपी को स्पैशल टास्क फोर्स रोहतक यूनिट की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर कल बुधवार 5  सितंबर रात को 9 बजे बहादुरगढ़ से झज्जर रोड केएमपी पुल के नीचे से काबू किया है। आरोपी बदमाश हरियाणा पुलिस,दिल्ली पुलिस व  पंजाब पुलिस  के लिए  सिरदर्द बना हुआ था। 



जांच से खुलासा हुआ कि आरोपी हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती, लूट, डकैती, स्नैचिंग से संबंधित दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था। सचिन ने अपने सहयोगियों के साथ रोहतक के गांव गद्दी खेडी निवासी रामपाल की गोली मार कर  हत्या की थी और इस संबंध में आईपीसी के प्रावधानों के तहत एक मामला 14 मार्च, 2019 को पुलिस थाना सदर रोहतक में दर्ज किया गया था। आरोपी की रोहतक, सोनीपत, अम्बाला, चंडीगढ़, दिल्ली, कैथल और झज्जर में कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता रही है। आगे की जांच जारी है। इस बीच, पुलिस महानिदेशक  मनोज यादव ने खूंखार और मोस्ट वांटेड अपराधियों पर नकेल कसने के लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए एसटीएफ टीम की सराहना की।

Related posts

गैंगस्टर एक्ट में वांटेड और 20 हजार का इनामी बदमाश, पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल – पकड़ा गया।

Ajit Sinha

तालाब में जाल फेंका तो मछली तो नहीं आई लेकिन पांच सौ और दो हजार के नोटों की गड्डी ज़रूर हाथ लग गई।

Ajit Sinha

हरियाणा के डीजीपी ओ पी सिंह डिजिटल अरेस्ट पीड़ित बनकर पहुंचे थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में, मचा हड़कंप -वीडियो सुने

Ajit Sinha
error: Content is protected !!