Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्यार में जुनून या सिरफिरापन: युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली-मौत।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। राधा स्काई गार्डेन सोसाइटी में एक पार्टी के दौरान युवती ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। युवती को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कांस्टेबल को हिरासत में लेकर वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बिसरख पर एक निजी अस्पताल का मेमो मिला था, जिसके अनुसार एक महिला निवासी गौर सुंदरम सोसाइटी, बिसरख को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। बिसरख पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी की तो पता चला एक व्यक्ति के द्वारा महिला को अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया था, वह उसे भर्ती कराकर वहाँ से चला गया। डॉक्टर ने गन शॉट इंजरी बताई है पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को हिरासत में लिया, तो पता चला कि वह दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल है. घटना में इस्तेमाल हुई पिस्टल बरामद की गई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती अपनी सहेली के साथ राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक पार्टी करने गई थी। वहां दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल और उसका एक दोस्त भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान कांस्टेबल के मोबाइल पर उसकी तलाकशुदा पत्नी का फोन आया, जिसे लेकर युवती और कांस्टेबल के बीच तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि युवती ने पास रखी कांस्टेबल की लाइसेंसी पिस्टल उठाकर खुद को गोली मार ली। पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। क्या यह वास्तव में आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और बड़ी साजिश?

Related posts

दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी और 21 लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर, विवाहिता की हत्या, पति, ससुर गिरफ्तार

Ajit Sinha

सीपी संजय अरोड़ा की अध्यक्षा में दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई थी। 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: जिम जाते वक़्त बीच सड़क पर बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके कर दी हत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x