Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

तनाव के कारण आत्महत्या: एनटीपीसी के परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता डीजीएम का शव तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा: कोतवाली जारचा क्षेत्र में स्थित एनटीपीसी दादरी प्लांट के कैंपस से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए डीजीएम सतीश कुमार सिंह का शव काफी तलाशने के बाद तालाब नुमा कूलिंग टावर से मिला. सतीश कुमार सिंह ने कूलिंग टावर में कूदकर अपनी जान दे दी.उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है, पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. डीजीएम सतीश कुमार सिंह कुछ समय से काम के दबाव से तनाव में थे। वह कई बार परिवार से कह चुके थे कि अब वह काम नहीं कर पाएंगे। इसी तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की है।

शव मिलने के बाद एनटीपीसी के यूनियन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर पूरे मामले की जांच की मांग की है कि किन परिस्थितियों के कारण सतीश कुमार को ये कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा. उनके  परिवार को रोजगार व मुआवजे की मांग भी मांग की गई.एडीसीपी जोन-3 विशाल पांडेय ने बताया कि सतीश कुमार सिंह अपनी दो बेटियों और पत्नी के साथ एनटीपीसी पेट टाउनशिप में रह रहे थे. बड़ी बेटी 13 साल की और छोटी बेटी 10 साल की है. वह बनारस के रामपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार की सुबह 10 बजे वे कार से प्लांट के लिए ड्यूटी करने के लिए निकले थे. लेकिन वे ऑफिस नहीं पहुंचे.

जब उनकी तलाश शुरू की. उसके बाद पता चला कि उनकी ब्रेजा गाड़ी प्लांट के जंगल वाले भाग में सड़क के किनारे खड़ी है. जिसके बाद एनटीपीसी प्लांट सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और जारचा थाने की पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया। डॉग स्वायड की सहायता से देर रात उनका शव कूलिंग प्लांट में मिला. सतीश कुमार सिंह की पत्नी ने पूछताछ में आरोप लगाया है कि सतीश कुछ समय से काम के दबाव से तनाव में थे। वह कई बार परिवार से कह चुके थे कि अब वह काम नहीं कर पाएंगे। इसी तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। 

Related posts

फरीदाबाद: दूध बिखरने पर दो बच्चों को पीटने, फिर कपडे उतार कर घर से बाहर करने,वीडियो बनाकर वायरल करने वाली मां अरेस्ट।

Ajit Sinha

पत्नी के चरित्र पर शक था, इसीलिए उसकी सनसनीखेज हत्या करके नाले में सबूत नष्ट करने की नियत से फेंक दिया -पकड़ा गया।

Ajit Sinha

छापा : इलेक्ट्रॉनिक की फ़ैक्टरी में अवैध रूप से हो रहा था प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक डिस्पोजेबल ग्लास के निर्माण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x