अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : भाकरी में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के विरोध में आज रविवार को गांव भाकरी स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल में सर्व समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता पूर्व मेयर डॉक्टर अतर सिंह ने की।पंचायत में गांव भाकरी, नवादा, दिल्ली पुलिस सोसायटी,कॉमन पीपल वेलफेयर समिति, अचीवर समिति, सैनिक कॉलोनी, बड़खल, पाली अनखीर फतेहपुर चंदीला मेवला अनंगपुर सहित अनेक क्षेत्रों से सैकड़ों लोग शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि रिहायशी इलाके के बीच डंपिंग यार्ड किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंचायत के बाद गुस्साए लोगों ने डंपिंग यार्ड स्थल तक पैदल विरोध मार्च निकाला। स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने लोगों को शांत कराया । उन्होंने सरकार से वार्ता के लिए एक दिन का समय रखने का आश्वासन दिया।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात का समय तय किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक दोनों पक्षों की बैठक नहीं हो जाती, तब तक डंपिंग यार्ड में कूड़ा नहीं डाला जाएगा।इस अवसर पर बड़खल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि लोग शांतिपूर्वक अपना धरना जारी रखें और संवैधानिक तरीके से अपनी मांग उठाएं।

उन्होंने कहा, “यहां पर कूड़ा किसी भी हालत में डालने नहीं दिया जाएगा। सरकार की कमियों का खामियाजा जनता नहीं भुगतेगी। यह बड़े दुख की बात है कि स्थानीय विधायक धनेश अदलखा कहते हैं मुझे धरने की जानकारी ही नहीं है और केंद्रीय मंत्री लोगों से पूछते हैं कि कूड़ा कहां डालेगा, पंचायत को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने डंपिंग यार्ड की समस्या के समाधान के लिए एक समिति बनाने का विचार रखा। जिसकी अध्यक्षता पूर्व मेरा डॉक्टर अतर सिंह को बनाया गया। इस समिति में न केवल भाखरी बल्कि बड़खल, पाली, सैनिक कॉलोनी, अचीवर सोसाइटी, दिल्ली पुलिस सोसायटी,कॉमन पीपल वेलफेयर समिति सहित एस जी एम नगर एवं अन्य क्षेत्र के लोगों को शामिल किया गया। विजय प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को 12 साल हो गए हैं लेकिन इन 12 साल में बीजेपी सरकार कूड़े की समस्या का समाधान नहीं खोज पाई है। बंधवाड़ी में कूड़ा निस्तारण जो प्रांत वहां से बिजली बनना प्रस्तावित था नियमों का पालन न करने से फेल हो गया अब उसकी जगह भाकरी को नर्क बनाने पर तुली है सरकार , ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जा सकता पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार डंपिंग यार्ड का प्रस्ताव वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा। पंचायत को विजय प्रताप के अलावा पूर्व पार्षद राकेश बढ़ाना और सरपंच विजयपाल, भाजपा नेता प्रवीण चौधरी सतेंद्र भड़ाना कन्हैयालाल भड़ाना राकेश बढ़ाना, इशांत कथूरिया रघुवर प्रधान दीपक चौधरी उपकार सिंह प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, जितेंद्र बढ़ाना, कैलाश बिधूड़ी, पप्पन भड़ाना, मोहसिन खान, समय खान वरुण शोयकंद सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

