Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

जाट आंदोलन : 12 वें दिन प्रदेश में शांति का माहौल रहा

सवांददाता, चण्डीगढ़ : हरियाणा में चल रहा जाट आरक्षण आंदोलन आज 12वें दिन प्रदेश में शांति का माहौल रहा, कोई यातायात बाधित नहीं हुआ और प्रदेश में कहीं पर भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। इस दौरान समाज के सभी वर्गों ने प्रदेश में बनाए में शांति बनाए रखने में सहयोग दिया है।
हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राम निवास ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाट आरक्षण पर बातचीत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में सभी को खुला आमंत्रण दिया गया है और सभी पक्षों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। इस कमेटी से जो भी बात करना चाहता है, वह मुख्य सचिव के कार्यालय में अपना निवेदन भिजवा दें। इसके उपरांत ही बैठक के लिए समय, तिथि मुकरर करके बातचीत की जाएगी। श्री राम निवास ने कहा कि आज की पहली बैठक में केवल सदस्यों को तथ्यों से अवगत करवा गया है।
उन्होंने बताया कि पहले भी मैने मीडिया के माध्यम से बातचीत के लिए आमंत्रित किया था और आज कमेटी ने मुझे प्राधिकृत भी कर दिया है और मैं आज मीडिया के माध्यम से सभी पक्षों को आमत्रित करता हूं और कमेटी का फैसला उन तक पहुंचा रहा हूं ताकि समय व स्थान मुकरर करके बातचीत की जा सके।

Related posts

*राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे में वीर सैनिकों के बलिदान की महक, किसानों के परिश्रम और युवाओं के सपनों की चमक आती है नजर:सीएम

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मंडी सचिव, पर्यवेक्षक और डायरी क्लर्क निलंबित, किसानों को सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

Ajit Sinha

उच्चत्तर शिक्षा विभाग आई.टी ने क्षेत्र में कदम और बढ़ाते हुए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x