Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रेशनलाइजेशन का पहला नोटिफिकेशन जारी

सवांददाता, चंडीगढ़ : हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री पी.के दास ने बताया कि 15 मार्च 2017 को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रेशनलाइजेशन का पहला नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
श्री दास आज मीडिया के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अगले शैक्षणिक सत्र से अपग्रेड किए जाने वाले स्कूलों का प्रस्ताव संबंधित स्तर तक भेज दिया गया है और उम्मीद है कि जल्द ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अध्यापकों की उपलब्धता एवं जरूरत का डाटा इसी माह के अंत तक तैयार कर लिया जाएगा।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि जिन अध्यापकों को एक स्कूल में 5 वर्ष पूरे हो गए हैं उनका विवरण भी तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यापक स्थानांतरण नीति को ध्यान में रखते हुए तथा पिछले साल के अनुभव के आधार पर विभाग ने स्थानांतरण नीति में कुछ परिवर्तन का प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है जो शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के पूरा होने तक अध्यापकों का स्थानांतरण व उनकी पोस्टिंग का कार्य सम्पन्न हो जाएगा।
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत स्कूलों में बच्चों के दाखिले बारे पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्हें बताया कि इस बार समय सारिणी तय कर दी गई है और पूरी निष्पक्षता व समय पर दाखिले किए जाएंगे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग; प्रदेश में महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से डीजीपी ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

Ajit Sinha

खुलासा: विधायक धमकी मामले मे अरेस्ट किए गए आरोपितों के खातों में पाकिस्तान से सीधे हवाला के जरिए भेजा जाता था पैसा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: तीन जिलों के भाजपा कार्यालयों का रविवार को उद्घाटन करेंगे जे पी नड्डा, नायब और बड़ौली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x