Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद:प्याला गांव के धीरज कुमार ने निशानेबाजी में जीता स्वर्ण पदक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गाँव प्याला के प्रतिभाशाली निशानेबाज धीरज कुमार ने देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित ऑल इंडिया जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर गांव,जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने वरिष्ठ वर्ग की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 300 में से 284 अंक अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस सफलता के बाद धीरज आज सेक्टर–12 स्थित लघु सचिवालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ के कार्यालय पहुँचे।  वशिष्ठ ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर वीरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्म सिंह डागर और प्रशिक्षक अनिल तेवतिया भी उपस्थित रहे।

 मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि धीरज की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों को भी मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने धीरज को आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।धीरज अब 17 नवंबर से भोपाल में शुरू होने वाले राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस सफलता से गाँव प्याला और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पत्थर व रेत की ऐसी खानों या ब्लॉक्स को पट्टे पर देने की तैयारी कर ली है-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2020 और स्कूल एजुकेशन पर वेबिनार का आयोजन ,600 से ज्यादा शिक्षाविदों ने लिया हिस्सा

Ajit Sinha

चंडीगढ़: आगामी 27 दिसम्बर को तीन नगर निगम, एक नगर परिषद और तीन नगरपालिकाओं के चुनाव होंगें – चुनाव आयुक्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x