Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 37,000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने झज्जर जिले में तैनात पटवारी को पुश्तैनी जमीन की खेवट अलग करने के एवज में 37,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी का नाम  अजय है। जिला झज्जर निवासी शिकायतकर्ता ने अपनी पुश्तैनी जमीन की खेवट अलग करने के लिए हल्का पटवारी अजय से संपर्क किया। इस पर आरोपी पटवारी ने 6000 रुपये प्रति खेवट की हिसाब से कुल 42,000 रुपये की मांग की। जिसमें से 5000 रुपये न चाहते हुए भी एडवांस में आरोपी को दे देने पडे़।
 
आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद विजिलेंस की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड कर आरोपी कर्मचारी को 37,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर सनसनीखेज हत्या, बीस दिनों हत्या की तीसरी वारदात, पुलिस के लिए बनी गंभीर चुनौती

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुवाहाटी के मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना

Ajit Sinha

जीएसटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार को भी एसीबी की टीम ने ₹9000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x