Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एटीएम बदलकर लोगों से ठगी करने वाला अंतरराजीय गैंग का पर्दाफाश,7 ठग गिरफ्तार,4 लाख की नगदी एटीएम 107 कार्ड बरामद।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: नोएडा कोतवाली 58 की पुलिस ने एटीएम कार्ड को बदलकर दो हजार से ज्यादा लोगों के खातों से करोड़ों रुपये निकालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सात ठगों को गिरफ्तार किया है। इस अंतरराजीय गैंग को वीरवार दोपहर में आईआईएम लखनऊ के पास स्टेट बैंक एटीएम, सैक्टर-62 गोल चक्कर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कई करीब चार लाख की नगदी, एक कार सहित विभिन्न कंपनी के साथ 107 एटीएम कार्ड बरामद की है। 
पुलिस की गिरफ्त में खड़े राकेश उर्फ अब्बास, मोहित, चंदन, राजीव, हरेंद्र, सौरभ और मनीष शातिर किस्म के ठग है। ये गिरोह एटीएम के पास डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करता था। एडिशनल सीपी (लॉं एंड ऑर्डर ) लव कुमार ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-62 गोल चक्कर स्थित एक अंतरराज्यीय गिरोह के कई बदमाश ठगी की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एडिशनल सीपी ने बताया कि ये गैंग एटीएम में जाकर लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लेते हैं। पुलिस ने आरोपियों से ठगी के 4.02 लाख, विभिन्न बैंकों के 107 डेबिट कार्ड, चोरी के 4 पर्स व एक कार बरामद की है। जांच के दौरान सामने आया है कि गिरोह पिछले करीब पांच साल से वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरोह के तीन साथी अभी फरार है। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

डीसीपी लव कुमार ने बताया कि गिरोह अधिकतर ऐसे एटीएम बूथ पर लोगों को निशाना बनाते थे जहां पर भीड़ कम होती थी। यहां पर आरोपी एटीएम से बंद होने की सूचना का पर्चा हटा देते थे। जब कोई ग्राहक पैसे निकालने आता था तो उसकी मदद करने के बहाने डेबिट कार्ड बदल कर समान बैंक का कार्ड उसे दे देते थे। फिर पीड़ित के खाते से रुपये निकाल लेते थे। पुलिस ने भी पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी मनीष जेब कतरा है। वह भीड़भाड़ में लोगों की जेब काट कर पर्स को चोरी करता है। फिर पर्स से डेबिट कार्ड निकालकर अपने साथी सौरभ व हरेंद्र को 400 से 500 रुपये में बेचता था। इसके अलावा आरोपी अन्य लोगों से भी पुराने डेबिट कार्ड खरीदते थे। फिर सौरव व हरेंद्र अपने बॉस आरोपी अब्बास व मोहित को कार्ड दे देते थे।

Related posts

सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा यूट्यूबर,पुलिस नीचे उतारने में सफल रही। 

Ajit Sinha

गार्डन गैलेरिया मॉल में बार स्टाफ द्वारा ग्राहक को पीट -पीट कर हत्या करने का सामने आया सीसीटीवी फुटेज।

Ajit Sinha

अपनी मांगों को लेकर किसानों ने घेरा प्राधिकरण, भारी पुलिस बल तैनात, बड़े-बड़े जेसीबी लगाकर किसानों का रास्ता रोका-वीडियो देखे

Ajit Sinha
error: Content is protected !!