Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

इंतकाल दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हलका पटवारी गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/झज्जर: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झज्जर जिले के सलोढ़ा क्षेत्र में तैनात हलका पटवारी सुमित को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की जमीन के विरासत का इंतकाल दर्ज कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि हलका पटवारी सुमित उसकी जमीन के विरासत का इंतकाल दर्ज कराने के बदले 5,000 रुपये की अवैध रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया और आरोपी को झज्जर स्थित पटवारखाने में रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित, हलका पटवारी, सलोढ़ा, जिला झज्जर, के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 38 वर्ष है और वह सरकारी कर्मचारी (ग्रुप-C) है। वह मूल रूप से जिला सोनीपत का निवासी है तथा वर्तमान में रोहतक की राम गोपाल कॉलोनी में रह रहा है। यह ट्रैप एसीबी यूनिट झज्जर की टीम ने बिछाया। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित अधिकारी व छाया गवाह भी शामिल हुए। इस मामले में थाना SV&ACB रोहतक में एफआईआर संख्या 34, दिनांक 28 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत दर्ज की गई है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

हरियाणा: नई ऊंचाई छूने नए सफर पर निकलेंगी अनीता कुंडू, डीजीपी मनोज यादव ने दी शुभकामनाएं 

Ajit Sinha

अवैध संबंधों का पता जब पति को चला तो पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों करवा दी पति की हत्या-दोनों पकड़े गए।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने पुलिस कर्मियों को सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x