Athrav – Online News Portal
नोएडा

सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज हासिल करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा यूट्यूबर,पुलिस नीचे उतारने में सफल रही। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: सोशल मीडिया पर छा जाने की चाहत और ज्यादा से ज्यादा व्यूज़ हासिल करने के लिए युट्यूबर्स अपनी जिंदगी को भी खतरे में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक यूट्यूब पर अपने साथी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगड़ी गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया. जबकि उसका साथी नीचे ही खड़ा लाइव वीडियो शूट कर रहा था. लेकिन इसी दौरान लोग पहुंच गए, जिन्हें देख यूट्यूबर पर का साथी तो भाग गया और यूट्यूबर पर ऊपर टावर में ही फंस गया. आखिरकार 5 घंटे के मशक्कत बाद पुलिस की मदद से उसे नीचे उतरा जा सका।मोबाइल में दिख रहे यूट्यूबर का नाम नीलेश्वर है,जो अपना यूट्यूब अकाउंट नागेश्वर-22 के नाम से चलता है और उसके 8.87 हजार सब्सक्राइबर हैं। नीलेश्वर अपने मोबाइल का व्यूज बढ़ाने के लिए अपने एक साथी के साथ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तिगड़ी गांव पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया,  नीचे उसका दोस्त सारी घटना का वीडियो बनाकर लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। किसी भी कुछ लोग वहां पर पहुंच गए और पूछताछ शुरू कर दी.  इससे घबराकर उसका साथी भाग गया और नीलेश्वर टावर पर ही फंस गया। नीलेश्वर को टावर में फंसा देख लोगों की भीड़ वहां भीड़ इकट्ठा हो गई और कोतवाली बिसरख पुलिस को भी सूचना दे दे दी गई। 5 घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद काफी मशक्कत के बाद नीलेश्वर को पुलिस नीचे उतरने में सफल रही.

Related posts

250 गाड़ियों पर एमवी एक्ट की कार्रवाई, 15 वाहनों को किया सीज, कई वीआईपी गाडिया शामिल

Ajit Sinha

नॉएडा ब्रेकिंग: जिले में 552 बनाए गए बूथ, मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बनाए गए हर विधानसभाओं में 9 मॉडल बूथ

Ajit Sinha

कार के सीट कवर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर हुआ खाक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x