Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

बलराज भाटी का शूटर और कुख्यात अपराधी मनोज मंगरिया गैंग के गुर्गें को क्राइम ब्रांच – 30 ने किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने आज बलराज भाटी गैंग के शार्प शूटर और कुख्यात सरगना मनोज मंगरिया का गुर्गा ब्रह्म और अमित को गिरफ्तार किए हैं। दोनों के खिलाफ दो अलग -अलग थानों में आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा,एक देशी पिस्तौल,एक आरोपी से एक जिंदा राउंड 315 बोर,दूसरे आरोपी से 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।



इंस्पेक्टर विमल कुमार का कहना हैं कि उनकी टीम ने बलराज भाटी के शार्प शूटर ब्रह्म निवासी अलीपुर को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी ब्रह्म को पुलिस ने शुक्रवार को एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं, यह आरोपी अदालत से जमानत पर रिहा चल रहा था, पूछताछ में आरोपी ब्रह्म ने पुलिस को बताया कि उसका एक साथी अमित जो इस वक़्त डबुआ कालोनी में हैं, उसके पास एक देशी पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस हैं , इसके बाद उसके साथी अमित को एक देशी पिस्तौल व 19 जिंदा कारतूस के साथ डबुआ कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। उनका कहना हैं कि वर्ष 2015 में आरोपी ब्रह्म ने बलराज भाटी के साथ मिलकर डबल बहुचर्चित शशि हत्याकांड के मुख्य गवाह मृतक शशि का छोटा भाई जितेंद्र उर्फ़ जित्ते और उसके बड़े भाई को गलत फहमी में गांव घरोड़ा के बस अड्डे के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनका कहना हैं कि एक आरोपी ब्रह्म के खिलाफ थाना खेड़ी पुल और आरोपी अमित के खिलाफ डबुआ थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 25 -54 -59 आर्म एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:4000 राशन डिपो की सौगात पर हरियाणा के खाद्य एवं राज्यमंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में 3 अलग- अलग स्थानों पर 3 महिलाएं मृत अवस्था में मिली हैं, मचा हड़कंप ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: तिगांव ब्लॉक में चेयरपर्सन और उप चेयरपर्सन पदों पर महिला पार्षदों की ताजपोशी पर बोले विधायक राजेश नागर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!