Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में 3 अलग- अलग स्थानों पर 3 महिलाएं मृत अवस्था में मिली हैं, मचा हड़कंप ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना खेड़ी पुल एरिया में आज हुई 3 महिलाओं की सुसाइड के मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करके घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और तीनों मृतका  के शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका  के परिजनों को सूचित किया गया है और उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना खेड़ी पुल एरिया में अलग-अलग स्थानों पर 3 महिलाओं की सुसाइड के मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  मृतका  में मधुरिया, शीतल तथा कविता का नाम शामिल है।

1: मृतका मधुरिया जो कि कोलकाता की रहने वाली है और फिलहाल सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स हाइट्स में रह रही थी। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। आज सुबह करीब 9:30 बजे महिला के पति को वह मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई मिली। मधुरिया ने प्रेम विवाह किया हुआ है और उसका पति प्राइवेट कार्य करता है। मधुरिया के परिजनों को बंगाल में सूचित किया गया है,  उनके आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

2: मृतक शीतल जिसकी उम्र 25 वर्ष है और वह पलवल की कृष्णा कॉलोनी की रहने वाली है और फिलहाल सेक्टर- 86 स्थित समरपाम टावर में रह रही थी। मृतका  एकॉर्ड हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट थी। मृतका यहां पर अकेली रहती थी जिसकी लाश अपने घर पर चुन्नी से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। परिजनों को सूचित किया गया है। 

3: मृतक  कविता जो महेंद्रगढ़ की रहने वाली है जिसकी उम्र लगभग 26 वर्ष है और फिलहाल गांव पलवली में स्थित एकॉर्ड अस्पताल के नर्सिंग हॉस्टल में रह रही थी। मृतका  तीसरी मंजिल पर सरिया से चुन्नी बांधकर मृत अवस्था में लटकी मिली।

पुलिस तथा एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का मौका मुआयना करके शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतकाओं के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस द्वारा मामले में गहनता से जांच की जा रही है तथा मृतका  के परिजनों को सूचित किया जा रहा है और उनके बयान के आधार पर ही आगे की कानून कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

Related posts

फरीदाबाद:नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज जजपा अध्यक्ष अजय चौटाला का किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ : पी.के. अग्रवाल ने हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं।

Ajit Sinha

हरियाणा की जेलों का होगा अपना जेल रेडियो, पानीपत की जिला जेल में राज्य के पहले जेल रेडियो की शुरुआत कर दी गई है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x