Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:4000 राशन डिपो की सौगात पर हरियाणा के खाद्य एवं राज्यमंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आज प्रस्तुत हरियाणा सरकार के बजट को मंत्री राजेश नागर ने सराहा है। उन्होंने बजट को जनता का जनता के लिए बजट बताया। मंत्री राजेश नागर ने बजट में उनकी विधानसभा के लिए मिले नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

यह फ्लाईओवर ग्रेटर फरीदाबाद के बीपीटीपी से सैनिक कॉलोनी तक जाएगा जो मुंबई बडौदा एक्सप्रेसवे को भी बीच में जोड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से उनकी विधानसभा के लाखों लोगों को दैनिक रोजी रोजगार में सहायता मिलेगी। इसपर करीब 700 करोड़ रूपए की लागत आएगी। नौ किलोमीटर लंबे एलिवेटेड फ्लाईओवर पर पांच से ज्यादा सब फ्लाईओवर भी बनेंगे।

मंत्री राजेश नागर ने बजट में 4000 नए राशन डिपो अलॉट किए जाने का भी स्वागत किया, इसमें 33 प्रतिशत दुकान महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएगी। इससे आम आदमी तक उचित दर का राशन पहुंचने में पहले के मुकाबले आसानी होगी और लोगों को समय पर राशन सुनिश्चित हो सकेगा। इस बारे में जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा राइस मिलर्स को पेनल्टी से राहत देने के लिए एक मुश्त पेमेंट का शिविर लगाया जाएगा जिसका लाभ बड़ी संख्या में राइस मिलर्स उठाएंगे।  

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि यह बजट आम जनता का बजट है जिसमें ग्रहणी, नौकरीपेशा, गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी सबका ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री इस बजट को पेश करते हुए हर विभाग के बजट में बढ़ोतरी की है। यह स्वागत योग्य कदम है जिससे हरियाणा के विकास को नई गति मिलेगी। 

Related posts

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज ओखला फेस -1 और फेस 2 दुर्गा बिल्डर -91 से अवैध कब्जे खाली कराए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा सीट का कैंडिडेट के चुनाव खर्च की धनराशि 75 से 95 लाख रुपये तय की गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नो एंट्री के दौरान शहर भर में भारी वाहनों के प्रवेश पर की जाएगी सख्त कार्रवाई-डीसीपी जसलीन कौर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x