Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: निर्माणाधीन संसद भवन का सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में थे आरोपित, ट्रक सहित चढ़े पुलिस के हत्थे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़ :पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा ने अपने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना एवं यूनिट प्रभारियों को अपराधियो एवं असामाजिक तत्वो की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए हुए  है। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए जिले के सीआईए-2 स्टाफ सोनीपत की पुलिस ने निर्माणाधीन संसद भवन का सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में आरोपियों को ट्रक सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी विक्रम, निवासी फरमाणा, रितिक, निवासी जाटी कलां हाल सुल्तानपुरी, दिल्ली, सतपाल  व प्रियंका, निवासी फाजिलपुर ,जिला सोनीपत के रहने वाले है।

इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए-2 स्टाफ सोनीपत में नियुक्त मुख्य सिपाही सोमबीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अपराधियों एंव असामाजिक तत्वों की खोज में गांव कैलाना की सीमा में मौजूद था कि इन्हें अपने विश्वस्त सूत्रों से पता चला कि तीन युवक ट्रक न. एचआर-69बी0-0049 में निर्माणाधीन संसद भवन का सरिया चोरी कर बेचने की फिराक में घुम रहे है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा अविलम्ब कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपियों को ट्रक सहित धर दबोचा। नाम व पता पूछा तो अपनी पहचान विक्रम,निवासी फरमाणा,रितिक, निवासी जाटी कलां हाल सुलतानपुरी,दिल्ली व सतपाल निवासी फाजिलपुर के रूप में दी। ट्रक के अन्दर 26 टन सरिया मिला। इस घटना का भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के अन्तर्गत थाना गन्नौर में मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंधान टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से प्रारम्भिक पूछताछ करने पर अपने किए अपराध की स्वीकारोक्ति करते हुए बताया कि इस सरिये को प्रियंका, निवासी फाजिलपुर ने अपने रिश्तेदार के माध्यम से टाटा प्रोजेक्ट कीर्ति नगर, दिल्ली से निकलवाया था और बेचने की फिराक में घुम रहे थे। अनुसंधान टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त आरोपी प्रियंका,निवासी फाजिलपुर को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related posts

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मिर्जापुर में शहीद लेफ्टिनेंट हवासिंह खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

Ajit Sinha

बिजली मंत्री रंजीत सिंह ने अधिकारियों को कृषि के लिए बिजली की सप्लाई 8 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे प्रतिदिन करने के दिए आदेश 

Ajit Sinha

हरियाणा को जीएसटी प्रतिपूर्ति के मिलेंगे 629 करोड़ रुपए – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x