Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 32.5 किलोग्राम ’चूरापोस्त’ के साथ दो आरोपित अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने बुधवार को सिरसा जिले में मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 32 किलो 500 ग्राम ’चूरा पोस्त’ बरामद किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अपराध जांच एजेंसी की एक टीम ने जिले के मुसाहिबवाला इलाके में गश्त के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे एक ट्रक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया। जब रोककर तलाशी ली तो चालक के कब्जे से 18 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सिरसा प्रीत नगर निवासी सतबीर के रूप में की गई।
             
वहीं एक अन्य घटना में पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान बुर्ज कर्मगढ़ क्षेत्र से ट्रक सवार एक व्यक्ति को 14 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान देवेंद्र पाल उर्फ सोनू निवासी गली नंबर 2 प्रीतनगर सिरसा के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरु कर दी है । दोनों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान चूरापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

लड़कियों को शादी करने का झांसा देकर, उनसे पैसे ऐंठने के मामले में आरोपित पकड़ा गया -जांच जारी है।

Ajit Sinha

प्रदेश में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, अब तक 25 खानें रद्द की जा चुकी हैं: मूलचन्द शर्मा 

Ajit Sinha

चुनाव की तारीखों का एलान होते ही रोहतक की जनता ने और अधिक गर्मजोशी से दीपेंद्र हुड्डा का किया स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x