Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नेशनल हाइवें 2 बाटा मोड़ के समीप दो ट्रकों की भिड़ंत, दोनों ट्रक एक साथ सड़क पर पलटी, एक चालक घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नेशनल हाइवे 2 पर बाटा मोड़ के समीप आज तड़के दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में दोनों ट्रक एक साथ पलट गई। इस घटना में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा  ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस की मानें तो सड़क से  दोनों ट्रकों को हटा दिया गया हैं और आरोपी चालक के खिलाफ सेंट्रल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस की मानें तो नेशनल हाइवें 2 आज तड़के दो ट्रकों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई इन ट्रकों में एक ट्रक पर ओक्सीजन गैस सिलिंडर लदी हुई थी और दूसरी गाडी  हाइवा हैं जिसमें क्रेसर भरा हुआ था। बताया गया हैं कि दोनों ट्रकों के बीच आगे पीछे की टक्कर हैं। इस टक्कर में एक ट्रक का ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरे ट्रक का ड्राईवर घटना स्थल से फरार हो गया। एसएचओ अमनदीप मोर का कहना हैं कि आरोपी ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और बीच सड़क से दोनों ट्रकों को हटा दिया गया।

Related posts

फरीदाबाद :कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के ड्राइवर राजेंद्र की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने किया हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पति को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर महिला से किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जांच, एसीपी ओल्ड करेंगें।

Ajit Sinha

वकीलों ने की हड़ताल, महासचिव के बेटे की गाडी को पुलिस वालो ने किया बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पुलिस प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x