Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत : मनोहर लाल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/ पानीपत:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत में भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुखों से सीधा संवाद किया। मनोहर लाल ने सभी को कुछ संगठनात्मक गुर दिए और चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी भी ली। यहां सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों ने बड़े खुले मन से पूर्व मुख्यमंत्री के सामने अपनी बातें रखीं और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, यही निष्ठा भाजपा की विजय यात्रा को अजर-अमर बनाए रखेगी।

मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताया और कहा कि भाजपा का हरेक कार्यकर्ता उर्जा और उत्साह से भरा हुआ है, इसलिए हम हरियाणा की सभी लोकसभा सीट और करनाल विधानसभा सीट बड़े मार्जिन से जीतेंगे। शक्ति केंद्र प्रमुखों की इस बैठक में मंत्री महिपाल ढांडा, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, जिला अध्यक्ष सहित अनेक नेता भी मौजूद रहे।

Related posts

हरियाणा सरकार ने मंत्रियों के मकान किराया भत्ते को संशोधित करने का निर्णय लिया है, एक लाख मिलेंगें। 

Ajit Sinha

6000 रुपये की वार्षिक सहायता की 2000 रुपये की अंतिम किस्त 31 मार्च,  से पहले लाभपात्रों के बैंक खातों में डाली जाए; सीएम  

Ajit Sinha

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: पीएम नरेंद्र मोदी के काफिले में सुरक्षा में हुई बहुत बड़ी चूक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x