Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

वन विभाग ने आज व्हाइट हाउस, सल्तनत रिसोर्ट, सतेंद्र बांगा फार्म हाउस,संस्कृति ग्रीन पर चलाया 1 पोकलेन, 7 अर्थमूवर , 2 ब्रेकर मशीन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:वन विभाग और नगर निगम फरीदाबाद की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को लगातार की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई के सिलसिले को जारी रखते हुए बड़खल रोड, गांव अनखीर के पास व्हाइट हाउस को आज पूरी तरह से धवस्त कर दिया गया, और सल्तनत रिसोर्ट आज आधा ही टूट पाया है, शनिवार को भी तोडा जाएगा, सतेंद्र बांगा फार्म हाउस के आधे टूटे हुए को आज शुक्रवार को पूरा ही तोड़ दिया गया है। संस्कृति ग्रीन गांव अनखीर को, जहां तक फारेस्ट का एरिया था को भी पूरी तरह से तोड़ दिया गया है। उपरोक्त तोड़ फोड़ की कार्रवाई में एक पोकलेन मशीन, 7 अर्थमूवर मशीन और 2 ब्रेकर मशीन इस्तेमाल की गई है, यह तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। शनिवार को भी आधे अधूरे टूटे निर्माणों को तोडा जाएगा।

Related posts

पति से नाराज होकर नहर में कूदी महिला, पुलिस ने महिला को बाहर निकाल कर बचाई गई जान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एशियन अस्पताल में डॉक्टरों ने 42 वर्षीय महिला के पेट से निकाला 11किलो का ट्यूमर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओयो होटल में रस्सी से गला दबाकर लड़की की हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर 31 पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x