Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: 93 लाख 50 हजार रूपए की ठगी के मामले में एक बैंक खाताधारक को थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:93,51,000/- रूपए के ठगी के मामले में थाना साइबर सेंट्रल की टीम ने आज शुक्रवार को एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है , जिसके बैंक खाते में ठगी के 21,50,000/- रुपए आए थे। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर शिकायतकर्ता से 93,51,000/- रुपए की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर सेंट्रल में एक मुकदमा दर्ज की गई थी। अन्य आरोपितों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि  ओजोन पार्क अपार्टमेंट, सेक्टर 86, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 1 जुलाई 2024 को उसे व्हाट्सएप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर ठगों द्वारा निवेश के लिए टिप्स दिए जाते थे।

इसके बाद उसे प्री-मार्केट ट्रेडिंग व अमेरिकी बाजार में निवेश करने के लिए DAIWA SECURITIES AI Smart Demat  पर खाता खोलने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता ने ठगों के कहने के अनुसार डीमैट अकाउंट ओपन किया और खाता की जांच के लिए पहले 10,000/-रूपए  का निवेश किया और उसमें से 1000/-रुपए  निकाले। जिसके बाद वह आश्वस्त हो गया और उसने कुल 93,51,000/-रुपए का निवेश किया। जिसके कुछ समय बाद उसकी बातें ठगों से होनी बंद हो गई। उसे एहसास हुआ की उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। जिस शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उनका का कहना है कि साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित जीशान निवासी  रेती मोहल्ला, सीतापुर रोड मदेयगंज, लखनऊ उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 21,50,000/-रुपए  आए थे। वह लखनऊ में चिकनकारी का काम है। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा।

Related posts

फरीदाबाद:सुप्रीम कोर्ट से मुआवजे का फैसला आने के बाद भी किसानों को मुआवजे की नहीं मिली राशि-सतपाल नरवत

Ajit Sinha

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, नोएडा की रुचिका सिंह पर एक्सप्रेसवे थाने में जीरो FIR दर्ज, लोक शांति भंग और विद्वेष फैलाने का आरोप

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के. के. राव ने कहा कि कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों को उठक बैठक कराया जाएगा, देखिए वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x