Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए चैक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने आज दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 1 करोड़ तथा 50 लाख रूपये की राशि का चैक भेंट किया। इस दौरान उन्होंने भावुक हुए परिवार के लोगों को सांत्वना दी।

पुलिसकर्मियों के परिजनों को यह राशि आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत उपलब्ध करवाई गई है। इसी श्रृंखला में आज सोनीपत, पंचकूला तथा यमुनानगर जिला के 3 पुलिसकर्मियों के परिजनों को चैक वितरित किए गए हैं। पंचकूला जिला में कार्यरत महिला इंस्पेक्टर स्वर्गीय नेहा के परिजनों को 1 करोड़ रूपये, सोनीपत जिला की महिला हैड कांस्टेबल स्वर्गीय बबीता के परिजनों को 1 करोड़ रूपये तथा यमुनानगर के एसपीओ स्वर्गीय सतपाल के परिजन को 50 लाख रूपये की राशि का चैक भेंट किया गया।

कपूर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पुलिस विभाग पुलिसकर्मियों के परिवार के साथ है। उन्होंने सहानुभूति व्यक्त करते हुए कहा हालांकि परिवार की इस अपूरणीय क्षति को पूरा नही किया जा सकता लेकिन विभाग सदैव उनके साथ है और भविष्य में भी उनके सहयोग के लिए तैयार है। इस दौरान एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था ममता सिंह, एडीजीपी आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग आलोक कुमार राय, एआईजी आधुनिकीकरण एवं कल्याण विंग राजीव देसवाल , एचडीएफसी बैंक के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

कैब और चोरी की बाइक से गांजा की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार लाखों कीमत का गांजा बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: बजट में आंकड़ों की बाजीगरी कर जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : डा. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पत्थर व रेत की ऐसी खानों या ब्लॉक्स को पट्टे पर देने की तैयारी कर ली है-मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x