Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज गांव बाजरी ,फरीदाबाद में की जमकर तोड़फोड़, विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज गुरुवार को गांव बाजरी, फरीदाबाद में लगभग 6 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से विकसित की गई एक अवैध कॉलोनी और उसमें बने हुए अवैध निर्माणाधीन निर्माणों पर जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। आज जो तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई उसमें दो बड़े निर्माणाधीन ढांचे , दो बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क शामिल है। डीटीपी एनफोर्समेंट यजन चौधरी का कहना है कि उनके क्षेत्र में अवैध कॉलोनी और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यजन चौधरी का कहना है कि उनके नेतृत्व में उनकी टीम आज गांव बाजरी, फरीदाबाद में पहुंची, जहां पर लगभग 6 एकड़ भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसमें बड़े -बड़े निर्माणाधीन निर्माण व बाउंड्री वाल और मिटटी के रोड नेटवर्क बने हुए थे। जिसे उनकी टीम ने आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से तोड़फोड़ की है। इस तोड़फोड़ के दौरान उनके टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद थी। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अभी उनकी मुहिम चली हुई और वह किसी भी सूरत में अवैध कॉलोनी को विकसित नहीं होने देंगें। आगे भी उनकी तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

फरीदाबाद में 23 से 25 दिसंबर को होगा गुर्जर महोत्सव

Ajit Sinha

फरीदाबाद : छात्र विरोधी फैसले लेने में भाजपा सरकार अव्वल – कृष्ण अत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विश्वास पात्र व परिवार की हिस्सा बनी एक नौकरानी ने अपने मालिक के घर में की 15 लाख रुपए की आभूषण चोरी -पकड़ी गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x