Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पहले ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुलाया, लूटा, फिर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहे तीन गिरफ्तार, एक फरार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:नोएडा एनसीआर में गे, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर लोगों के बीच मेल-जोल बढ़ाने के लिए बनाए गए डेटिंग ऐप ग्राइंडर, का इस्तेमाल कर लोगों को डेट पर बुला कर, लूटा जा रहा है, उनका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल भी किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कोतवाली बिसरख पुलिस ने ऐसे ही गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जब कि एक फरार हो गया. जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने पकडे गए आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम में से 16500 रुपये व अश्लील वीडियो बनाने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े हुए विक्की चन्दिला, अमित राजपूत और भोला गैंग के सदस्य है जिसने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी में रहने वाले इंजीनियर को ग्राइंडर डेटिंग ऐप से अपने घर पर बुलाया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। तभी वहाँ पर अमित राजपूत, विशाल और भोला फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर मौके पर पहुंच गए। जेल भेजने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इंजीनियर से 2 लाख 80 हजार रुपये निकाल, रुपये की वसूली कर ली। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी भी की। नोएडा सेंट्रल ज़ोन के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि समाज में लोक लज्जा के डर से इंजीनियर ने 14 दिन तक शिकायत नहीं की। फिर हिम्मत करके उसने मामले की शिकायत बिसरख कोतवाली पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को चारमूर्ति गोल चक्कर के समीप से गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग का मास्टरमाइंड विक्की चन्दिला घटना का मास्टरमाइंड है, उसी ने डेटिंग ऐप पर आईडी बनाई है और इंजीनियर को अपने घर पर बुलाया.पकडे गए आरोपियों ने बताया कि इंजीनियर के खाते निकाले गए 2 लाख 80 हजार रुपये आपस में बांटकर खर्च कर दिए है और महंगी महंगी शापिंग कर ली और बचे हुए रुपए इनके एक साथी विशाल के पास हैं। जो फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद के नीमका जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था जेल, पैरोल मिलने के बाद से था फरार -गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फाइनेंसर बाप-बेटा व चौकी इंचार्ज पर केस दर्ज, चौकी इंचार्ज पुलिस हिरासत से फरार, दो पुलिसकर्मी सस्पेंड एक और केस दर्ज।

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, लूट की चेन बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x