Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट ,डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नूंह पुलिस ले गई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी और 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ थाना सदर नूह में अवैध हथियार अधिनियम व आईपीसी की संगीन धाराओं 148/149/ 332/ 353/186/395/397/506 IPC के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था बिट्टू बजरंगी व अन्य 15-20 लोगों द्वारा महिला पुलिस अधिकारी नूहू के सामने तलवार इत्यादि हथियारों से प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। समझाया गया लेकिन उग्र होकर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

बिट्टू बजरंगी को नूंह पुलिस द्वारा आज फरीदाबाद से ले जाया गया था जिसको पूछताछ उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है पुलिस के पास उपलब्ध वीडियो से बिट्टू बजरंगी के साथियों को पहचान कर चिन्हित किया जा रहा है। इस वारदात में बिट्टू बजरंगी के साथ जो अन्य लोग थे उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा ।जो पुलिस के कार्य में बाधा डालेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा.फरीदाबाद साइबर पुलिस द्वारा इस मामले में सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का भड़काऊ भाषण या भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। किसी भी जाति/धर्म/वर्ग का कोई व्यक्ति यदि भड़काऊ भाषण या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालेगा तो उसके खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

Related posts

हादसा नहीं, हत्या: बिसरख की गोल्फ होम्स सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर की 15वीं मंजिल से अपने ही दोस्तों ने फेंक कर की थी हत्या, दो गिरफ्तार

Ajit Sinha

इम्पीरियल एस्टेट सोसायटी के निवासियों ने सर्वसम्मति से सुमित गुलाटी को आरडब्लूए का प्रधान चुना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: डीईओ ऋतु चौधरी समेत प्रदेश के अन्य शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय पुरस्कार से गया नवाजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x