Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिल कर अपने प्रेमी की हत्या कर तालाब में फेक दिया था, नौ महीने बाद हुआ खुलासा।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, पुलिस के अनुसार युवक की हत्या युवक की प्रेमिका और उसके परिवार के सदस्यों ने मिलकर की थी और बाद में उसके शव को चिपियाना गांव के एक तालाब में ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने तालाब से रंजीत का कंकाल बरामद कर आरोपित प्रेमिका, उसकी मां समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

यह तस्वीर नेहा और मृतक रंजीत की है दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन रंजीत धोबी जाति से ताल्लुक रखता था और नेहा सवर्ण जाति से, जिसके कारण नेहा के परिवार वाले इस रिश्ते को लेकर काफी नाराज थे। नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रंजीत, नेहा पर शादी के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे. इस पर रंजीत ने दबाव बनाने के लिए कुछ आपत्तिजनक फोटो नेहा के भाई शुभम के मोबाइल फोन पर भेज दिए थे. जिससे नाराज होकर नेहा के परिवार वालों ने रंजीत के हत्या की साजिश रची और 13 जून को नेहा ने रंजीत को फोन कर अपने घर बुलाया, जहां देर रात नेहा के परिवार वालों ने मिलकर रंजीत की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को शुभम ने अपने मामा मनीष के साथ मिलकर चिपियाना गांव के एक तालाब में ठिकाने लगा दिया था।

रंजीत के इस प्रकार लापता होने से परेशान उसके परिवार वालों थाने का चक्कर लगाते रहे, पुलिस ने 5 महीने बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जब पुलिस उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खाली तो अंतिम कॉल नेहा की मिली.एडीसीपी ने बताया कि जब पुलिस ने नेहा से पूछताछ की तो उसने बताया कि रंजीत ने उससे कहा था कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। इसके चलते वह अपने गांव जा रहा है। उसके बाद से उससे बात नहीं हुई है। जब पुलिस ने तथ्यों की पुष्टि की तो पता चला कि नेहा उन्हे गुमराह कर रही है, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपितों ने रंजीत की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रंजीत की प्रेमिका नेहा, उसके भाई शिवम, मां वीणा, पिता रामबाबू और मामा मनीष को अरेस्ट कर लिया. आरोपितों से पूछताछ करने के बाद तालाब से रंजीत का कंकाल, रंजीत के कपड़े बेल्ट और चाबी बरामद की जिसकी पहचान उसके परिवार वालों ने की. पुलिस ने आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

Related posts

देश भर में साइबर हैल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का निवारण करने में पहले पायदान पर पहुंचा हरियाणा

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूटने वाले ‘थार और वेन्यू’ गैंग का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

Ajit Sinha

चार पिस्टल और 8 मैगजीन के साथ एक शख्स को पुलिस ने पकड़ा, मथुरा से खरीद कर लाया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x