
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज मंगलवार को सेक्टर -30 , फरीदाबाद में पहले कुंभकरण, मेघनाथ, फिर घमंडी रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले उन्होंने जय श्री राम जय श्री राम के जयकारे जोर जोर से लगाए। और घमंडी रावण का दहन किया। ये रावण दहन का शानदार कार्यक्रम फरीदाबाद दशहरा कमेटी ,सेक्टर -30 द्वारा आयोजित की गई। शानदार रावण को देखने के लिए सेक्टरों और आसपास के कॉलोनियों के हजारों की संख्या में लोग आए थे। शानदार आतिशबाजी, बैंड पार्टी ने आज के रावण दहन को और ज्यादा आकर्षण बना दिया। एसीपी सराय संदीप मोर के नेतृत्व में पूरी सुरक्षा व्यवस्था थी, जिसमें पुरुष और महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। 
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

