Athrav – Online News Portal
पंचकूला मनोरंजन हाइलाइट्स

221 फुट ऊंची बुराई का अंत,ट्राईसिटी का सबसे ऊंचा रावण देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:शालीमार ग्राउंड में मंगलवार को दशहरा महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी और श्री आदर्श रामलीला ड्रामाट्रिक क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला मुख्य आकर्षण रहा। वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम गोयल मुख्य अतिथि रहे। राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, रतन लाल कटारिया ट्रस्ट की संयोजक बंतो कटारिया, एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया के एमडी एसपी सिंगला, सनलिट ग्रुप के चेयरमैन रमेश गुप्ता, यूनाइटेड बायोटेक प्रा. लि. के डा. मनन गक्खड़ उपस्थित रहे। लोग रावण के जलते पुतले को अपने कैमरे में कैद करने के लिए उत्सुक दिखे।

विभीषण ने रावण के पुतले को अग्नि दी। शानदार आतिशबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।हरियाणवीं गायक तेजपाल ने गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सबसे बड़े रावण को देखने के लिए 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे। जनसैलाब को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्राइवेट सुरक्षा कर्मचारी लगाए गए थे। श्री माता मनसा देवी दशहरा कमेटी के चेयरमैन विष्णु गोयल, प्रधान नवराज मित्तल जॉनी, महासचिव संदीप गुप्ता और वरिष्ठ उपप्रधान अमित गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। विष्णु गोयल और नवराज मित्तल ने बताया कि महोत्सव के दौरान शानदार आतिशबाजी की गई।

आयोजन पर करीब 70 लाख रुपये खर्च किए। महासचिव संदीप गुप्ता ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। रावण दहन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इसी भावना के साथ इस बार कार्यक्रम को भव्य बनाने के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रमुखता दी। 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले और आकर्षक आतिशबाजी को देखने के लिए पंचकूला सहित पूरे ट्राईसिटी के लोगों में उत्सुकता थी। संदीप गुप्ता ने उपायुक्त सतपाल शर्मा एवं डीसीपी अदिति सिंह सहित सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतपाल गर्ग, विष्णु गोयल, नवराज मित्तल जॉनी, संदीप गुप्ता, अमित गोयल, प्रदीप कांसल, दीपक गोयल, दिव्या गोयल, तिलक बंसल, संदीप सिंगला, विनोद गर्ग, ज्ञान सिंह, राज मित्तल, भूषण गर्ग, अजय अग्रवाल, राकेश गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, मुकेश संगला, पंकज और विजेंद्र गर्ग सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा संगठन चुनाव के प्रथम चरण में 80% बूथों पर चुनाव संपन्न, माला पहना कर बूथ अध्यक्षों को दी गई बधाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव में महिला शक्ति की रहेगी अहम भूमिका : नायब सैनी

Ajit Sinha

चंडीगढ़ महिला पुलिस सपना की हत्या के आरोप में आर्मी में तैनात कॉंस्टेबल व पति परमिंदर पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x