Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट गुरुकुल झील में डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड के निकट गुरुकुल झील में वीरवार की शाम को डूबने से दो मासूम बच्चे की मौत हो गई, पुलिस ने मौके पर उपस्थित लोगों की सहायता से गुरुकुल झील से दोनों मासूमों के शवों को ढूंढ निकाला और पोस्टमार्टम के जिले के नागरिक अस्पताल में करवा कर परिजनों को सौंप दिया हैं। मरने वाले बच्चों की उम्र 7 और 8 वर्ष हैं। बताया गया है कि श्रद्धानंद कॉलोनी के रहने वाले दोनों पड़ोसी बच्चे हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कल 10 अगस्त 2023 की शाम को 7 व 8 वर्षीय दो मासूम पडोसी बच्चे शाम को लगभग चार बजे अपने घर से निकले थे। जब ये दोनों बच्चे शाम तक वापस नहीं आए तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाशने के बाद दोनों बच्चों की चप्पल गुरुकुल झील के निकट दिखाई दी। शोर शराबा होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने झील में उतर कर उसकी तलाश शुरू की, और दोनों बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को तुरंत जिले के नागरिक अस्पताल में ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने इन बच्चों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद:पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने गणत्रंत दिवस को लेकर शहर भर में 2000 पुलिस कर्मियों को किए तैनात।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना ने “यूनिक फैशन हाऊस”‘ का रिबन काट कर किया उद्घाटन ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तेज रफ्तार ट्रक -ट्रॉला ने उत्तरप्रदेश रोडवेज की खड़ी बस में मारी जबरदस्त टक्कर, बस ड्राईवर की मौत, 10 यात्री जख्मी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x