Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद के अजरौंदा और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लाटों के नाम पर करोड़ों रूपए ठगी करने के फरार आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:थाना सेक्टर-8 पुलिस की टीम ने आज प्लाट बेचने के नाम दिल्ली -एनसीआर के लोगों से करोड़ों रूपए की ठगी करने वाले फरार आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित नाम संजय निवासी उत्तरप्रदेश के नॉएडा जिले के गांव याकूब पुर , सिकंदराबाद हैं। इस आरोपित पर दिल्ली -एनसीआर में कुल 38 मुकदमे दर्ज  हैं। इनमें से पांच मुकदमे फरीदाबाद में दर्ज हैं,इनमें से दो मुकदमे सूरजकुंड थाने में और 3 मुकदमें सेक्टर -7 थाने में दर्ज हैं। 

एसएचओ नवीन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित संजय फरीदाबाद के अजरौंदा और ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आर.वी.ए.रियल डॉट कॉम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम का ऑफिस बनाकर लोगों को ठगता था। आरोपित एडवर्टाइजमेंट के लिए ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर, अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवा कर और पर्चा बँटवाने के जरिए  लोगों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपित बड़े प्लेटों  के खरीदारों को प्लॉट की रजिस्ट्री कर देता था। किन्तु प्लॉट की रजिस्ट्री में लोकेशन नहीं दर्शाता था। आरोपित मजदूर लोगों को छोटे प्लॉट बेचने पर केवल रशीद देता था। कुंडली खंगालने पर पुलिस को पता चला कि आरोपित के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश और फरीदाबाद में 38 धोखाधड़ी के मुकदमें दर्ज है। जिसमें से उत्तर प्रदेश के नोएडा के गौतम बुद्ध नगर में 26, दिल्ली के सरिता विहार में 7, फरीदाबाद के थाना सेक्टर-7 में 3 और थाना सूरजकुंड में 2 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित ने प्लॉट के नाम पर, लोगों से करोड़ों रुपए ठग लिए हैं। आरोपित दिल्ली के आस-पास के क्षेत्र में ही लोगों को ठगता था। आरोपित  को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के बाद आरोपित को पुनः अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

Related posts

38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मेजबान दोपहर भोज के आयोजन में की शिरकत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय महिला दिवस – महिलाओं की हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका-प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद थाने में तैनात हवलदार विक्रम 20000 रूपए रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x