
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/जींद: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED ), जींद के डिवीजन नंबर-2 में तैनात सब डिवीजनल क्लर्क (SDC) धर्मवीर गोयत को 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपित पर शिकायतकर्ता के लंबित बिलों की पेमेंट जारी करवाने तथा मुख्यालय से टोकन क्लियर करवाने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसने जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन नंबर-2, जींद में जनरेटर और मोटर के रख रखाव का कार्य किया था।

इस कार्य से संबंधित उसका लगभग 5 लाख रुपये का बिल भुगतान के लिए लंबित था। शिकायत के अनुसार, आरोपित धर्मवीर गोयत ने बिल की पेमेंट जारी करवाने और मुख्यालय से टोकन क्लीयर करवाने के बदले कुल बिल राशि का 3 प्रतिशत रिश्वत के रूप में मांगा था। आरोपित ने शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की और उक्त राशि स्वीकार करते हुए एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
शिकायत के आधार पर एसीबी यूनिट जींद की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। आरोपित को जनस्वास्थ्य विभाग के डिवीजन नंबर-2, जींद स्थित एसडीओ कार्यालय में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना SV & ACB करनाल में एफआईआर संख्या 30, दिनांक 5 नवंबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को 5 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया है। मामले में नियमानुसार आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

