Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग करना रविन्द्र राजू की सबसे बड़ी खूबी: ओम प्रकाश धनखड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़/गुरुग्राम: भाजपा संगठन मंत्री रविन्द्र राजू के सम्मान में शुक्रवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इकट्ठा हुए दिग्गज भाजपा नेताओं ने सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी और उनके आगामी कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। भाजपा संगठन मंत्री रविन्द्र राजू ने भी हरियाणा में दो वर्षों के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में उन्हें कार्यकर्ताओं से खूब प्यार और आदर मिला है।

उन्हें बेहद खुशी है कि इस दौरान पार्टी और मजबूत हुई है। नवनियुक्त संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा भी इस मौके पर मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का स्वागत किया। समारोह में मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन मंत्री राजू ने अपने कार्यकाल के दौरान संगठन व पार्टी को और अधिक मजबूत करने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश में भाजपा का संगठन पन्ना प्रमुख तक पहुंच गया है। भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे वहां तक लाने में संगठन मंत्री राजू का अहम योगदान रहा है। कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाकर उनसे सर्वश्रेष्ठ लेना संगठन मंत्री रविन्द्र राजू की सबसे बड़ी खूबी रही।रविन्द्र राजू के हरियाणा से आसाम स्थानांतरण पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अनुशासित पार्टी है। सूचना होने के बाद सोचना पार्टी के कार्यकर्ताओं के व्यवहार में नहीं है। राजू का कार्यकाल बेहतर रहा है और वे मातृत्व भाव के साथ पितृत्व की तरह कार्यकर्ताओं के साथ रहे हैं। उनके गुणों को हम सभी कार्यकर्ताओं को आत्मसात करना चाहिए।कृषि मंत्री जेपी दलाल, डा. बनवारी लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा आज जिस मुकाम पर है, उसे वहां तक लाने में संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू का अहम योगदान रहा है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, रामचंद्र जांगड़ा,सांसद अरविंद शर्मा, सांसद धर्मबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बड़ौली ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजू ने संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं के मन को भाप लेने की असीम क्षमता रखने वाले रविन्द्र राजू ने कार्य कर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर गुरुग्राम प्रभारी दीपक मंगला, प्रदेश सचिव समय सिंह भाटी, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, प्रदेश सचिव मनीष यादव, सोहना से विधायक संजय सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर सभी जिलों के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे।

Related posts

उचाना की जनता का दिल से आभार, सात जन्म भी आपका कर्ज नहीं चुका पाऊंगा: दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 22300 नशीली प्रतिबंधित गोलियां की जब्त

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा में अब गुंडागर्दी बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री नायब सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//shempaurdou.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x