Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ट्रैफिक एडवाइजरी: सभी कमर्शियल भारी वाहनों का फरीदाबाद एवं दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:स्वतंत्रता दिवस समारोह की रिहर्सल के चलते कल 12 अगस्त रात्रि 09 बजे से 13 अगस्त दोपहर 2 बजे तक एवं 14 अगस्त शाम 9 बजे  से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक सभी कमर्शियल भारी वाहनों का फरीदाबाद एवं दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी ट्रांसपोर्ट एवं सभी भारी कमर्शियल वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह पुलिस प्रशासन द्वारा जारी निर्देश का पालन करें और इसके अनुसार ही वैकल्पिक मार्ग का चयन करें।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारीकिए गए हैं। यूपी एवं पलवल की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहन चालक जो फरीदाबाद एवं दिल्ली के रास्ते आगे जाते हैं वह अपने गंतव्य तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग केजीपी  केएमपी का प्रयोग करें। फरीदाबाद के सभी बॉर्डर एरिया जिसमें बदरपुर, पहलादपुर, शूटिंग रेंज, दुर्गा बिल्डर, मांगर होते हुए छतरपुर जाने वाले रोड इत्यादी सभी रास्तो से प्रवेश वर्जित रहेगा। पुलिस टीम द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश पर यातायात को प्रभावित करने वाले हेवी व्हीकल जो हो राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड में खड़े रहते हैं। जिनके कारण यातायात प्रभावित होता है और एक्सीडेंट होने की संभावना बनी रहती है उनके खिलाफ चालान किए जा रहे हैं तथा मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

Related posts

आरडब्लूए 18 ए ने नाले में गिरी हुई गाय को भारी मशक्कत के बाद जिंदा निकला।

Ajit Sinha

एमसीएफ कमिश्नर का फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कर्मचारी से पैसे मांगने वाले को साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद :2019 की पटकथा बनेगी कांग्रेस पार्टी की ‘जन-आक्रोश रैली, रैली को लेकर सुमित गौड़ ने सौंपी निष्ठावान साथियों को जिम्मेवारियां।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x