
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: भारत कॉलोनी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पहुंचकर ससुर व पत्नी पर चाकू से कातिलाना हमला करने के मामले में थाना खेड़ी पुल, फरीदाबाद की टीम ने आरोपित इमरान निवासी गांव तिलबेगमपुर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश हाल भारत कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शिकायतकर्ता इन्साद अली निवासी भारत कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी इमरान के साथ हुई थी। पिछले करीब 5 वर्षों से आरोपित उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। गत 3 नवंबर को आरोपित उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने चाकू से उस पर व अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना खेड़ी पुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वह अपने पिता के घर चली गई थी। उसके द्वारा फोन न उठाने से गुस्साए आरोपित ने ससुराल पहुंचकर विवाद किया और विरोध करने पर पेपर काटने वाले कटर चाकू से ससुर व पत्नी पर हमला कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपित को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

