Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम ने आज ग्रीन फिल्ड में अवैध निर्माणों और अवैध कब्जों पर की जबदरस्त तोड़फोड़ की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज काफी लम्बें समय के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज ग्रीन फिल्ड कॉलोनी में तीन रिहायशी निर्माणों में फ्रंट साइड के सेट पर किए गए अवैध निर्माणों को एक अर्थमुभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य रोड व रोड नंबर-4 व 5 में सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को भी धवस्त कर दिया गया हैं। अधिकारी ने बताया कि ग्रीन फिल्ड में अवैध कब्जे और अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पास शिकायतें मिली थी, कि ग्रीन फिल्ड कालोनी के तीन अलग -अलग रिहायशी निर्माणों के फ्रंट साइड के सेटों पर नक़्शे से अधिक निर्माण किए गए हैं। इन तीनों अवैध निर्माणों को एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से तोड़ दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीन फिल्ड के मेन रोड के किनारे एक बीकानेर स्वीट्स व अन्य दुकानदारों ने अवैध रूप से कब्जे हुए थे।

इन सभी कब्जों को आज फिर से अर्थमूभर मशीन की मदद से तोड़ दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि बीकानेर स्वीट्स वालों ने साथ वाले खाली प्लाट में एक गलत तरीके से खोखा बनाया गया था, उस दौरान उन्हें ये बताया गया था कि चौकीदार के लिए ये खोखा बनाया गया पर उसमें कोई और काम धंधा चल रहा था, उसे भी आज अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं।

उनका कहना हैं कि इससे पहले भी उन्होनें बीकानेर स्वीट्स के आगे अवैध रूप से बनाए गए छज्जे को तोडा था। ये भी देखा गया हैं कि जब भी ग्रीन फिल्ड कालोनी में डीटीपी इंफोर्स्मेंट की टीम पहुंचती हैं की खबर मिलते ही इस दुकान का शटर निचे कर दिया जाता है, उससे प्रतीक होता हैं कि ये दुकान रिहायशी बिल्डिंग में अवैध रूप से चल रही हैं, जो डीटीपी इंफोर्स्मेंट की कार्रवाई से बचने के लिए दुकान का शटर नीचे कर, कर्मचारी इधर से उधर हो जाते हैं। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ये भी बताया कि ग्रीन फिल्ड के रोड नंबर -4 व 6 पर जितने भी अवैध कब्जे थे, सभी को अर्थमूभर मशीन की सहायता से खाली करा दिया गया है। यहां पर एक डॉक्टर ने भी एक प्लाट पर अवैध कब्ज़ा किया हुआ था उसे तोड़ दिया गया हैं।  उन्होनें आमजनों को साफ़ शब्दों में कहा कि वह अवैध कब्ज़ा और अवैध निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं करेंगें। अवैध कब्जे हटने से रोड की चौड़ाई काफी बढ़ गई हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले दैनिक लोगों को काफी फायदा और समय की बचत होगी।

इस कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता अज़रुद्दीन , सुभाष शर्मा, अमित कर रहे थे जबकि पुलिस बल का नेतृत्व ग्रीन फिल्ड चौकी इंचार्ज विष्णु दत्त कर रहे थे।          

Related posts

चंडीगढ़ :पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने तुरंत प्रभाव से 16 निरीक्षक ,1 उप निरीक्षक,12 सहायक उप निरीक्षक के तबादले किए

Ajit Sinha

किसानों द्वारा संभावित दिल्ली कूच के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस पूरी तरह से सतर्क, हंगामा किया तो जाओगे जेल -सीपी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:विधायक सीमा त्रिखा ने नगर निगम के जत्थे के साथ किया ग्रीन फील्ड कॉलोनी का दौरा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x