Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीन ऐसे पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जो अपने मासूम बच्चों से सरेआम भीख मंगवाते थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सिटी बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने तीन ऐसे पिता के खिलाफ मुकदमा किया हैं जो अपने मासूम बच्चों भीख मांगवाने का कार्य किया करते थे। पुलिस पूरे सरगर्मी के साथ तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं। उप -निरीक्षक राम अवतार की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 76 जे जे एक्ट के तहत मुकदमा किया।
एसएचओ प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि बल्लभगढ़ की अंबेडकर चौक पर शनिवार के तीन लड़के सरेआम घूम -घूम कर लोगों से भीख मांग रहे थे जिसकी उम्र तक़रीबन 8, 9 व 11 साल हैं। जब इन बच्चों से एक-एक करके पूछताछ की गई तो बच्चों ने बताया कि उसके पिता उसे भीख मांगने के लिए अंबेडकर चौक, बल्लभगढ़ में रोजाना भेजते हैं और भीख में जो भी पैसा उसे मिलता हैं.वह सब उसके पिता ले लेते हैं। उनका कहना हैं कि तीनों बच्चों को सीडब्लूसी के समक्ष पेश किए गए थे जहां पर तीनों बच्चों के ब्यान दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उनके थाने में तैनात उप -निरीक्षक राम अवतार की शिकायत पर तीनों बच्चों के पिता लालटा, रूप सिंह, छोटे लाल के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 76 जे जे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं और अब तीनों आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद: होली वाले दिन शराब पीने से मना किया तो पेट्रोल छिड़कर उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर हुआ खाक-पकड़ा गया।

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने आज आईएमटी मानेसर के उद्यमियों की समस्याएं सुनी, समाधान,फरीदाबाद में भी टाॅय सिटी बनेगी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :डॉ. ओपी भल्ला सैंट्रल लाइब्रेरी के द्वारा कार्यशाला का किया गया आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x