Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो दिवसीय प्रवासीय दोड़ों पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और लिया फीडबैक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दो दिवसीय फरीदाबाद के प्रवासीय दोड़ों पर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सरकार की घोषणाओं और कार्यप्रणाली के बारे में फीडबैक लिया जिसकी रिपोर्ट आज पत्रकार वार्ता कर सभी के समक्ष रखी,जिसमें उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उनके जन प्रतिनिधियों ने बताया है कि जनता भाजपा के कार्यकाल से खुश है और की गई घोषणायें भी लगभग पूरी हुई है। हालांकि कु जनप्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया है जिनपर विचार किया जाएगा ।
सुभाष बराला ने ईनेलो और बीएसपी गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि ईनेलों ने आज तक बिना गठबंधन के सरकार नहीं बनाई है और इस बार ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन किया है जो कभी चुनाव होने से पहले ही साथ छोडकर भाग गई थी। इतना ही नहीं बराला ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अपने पूरे कार्यकाल में अपनी पार्टी के विधायकों से संपर्क कर एकजुट नहीं कर पाए आखिर वह अध्यक्ष बीजेपी पार्टी के विधायकों / सांसदों के संपर्क में रहने की बात कर रहे हैं। दिल्ली में होने जा रही है कांग्रेस की जन आक्रोश रैली पर बोलते हुए बराला ने कहा कि ये तो वक्त बताएगा कि रैली सफल होगी या नहीं मगर इतना जरूर है कि कांग्रेस वोट की राजनीति करने के लिए कोई भी षडयंत्र रचने से बाज नहीं आती।बीजेपी के बागी कुरूक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी के लिए बोलते हुए बराला ने कहा कि राजकुमार सैनी की रिपोर्ट उन्होंने केन्द्र को भेज दी है पार्टी से निष्कासित करना है केन्द्र का काम है क्योंकि वह सासद है। रही उनके द्वारा पार्टी बनाने की बात तो वह सभी बातें भविष्य की है देखा जाएगा क्या होगा।

Related posts

बल्लभगढ़ : राष्टीय महिला कांग्रेस की महासचिव शारदा राठौर द्वारा आयोजित परिवर्तन बस रैली में पहुंचे गुलाम नबी आजाद, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अशोक तंवर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बड़ा घोटाला : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने 40 निर्माणकर्ताओं को अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने हेतु नोटिस दिए थे,सभी दुकाने बनवा दी गई।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,सेक्टर-29 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी और दरभंगा सहित देश में छठ पूजा की धूम।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x