Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: विकास का दूसरा नाम हैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल – राजेश नागर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने आज गांव भतौला में नए सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया। इस पर करीब 30 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास का दूसरा नाम बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने विकास के मामले में कभी ना नहीं कहा। लेकिन वह संपूर्ण प्रदेश में समान विकास के हिमायती हैं। वह भाजपा की नीतियों के अनुसार अंत्योदय में विश्वास रखते हैं जिसमें अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी विकास पहुंचाया जा रहा है। विधायक नागर ने कहा कि हम एक समान विकास को बढ़ावा दे रहे हैं इससे सभी नागरिक प्रसन्न हैं। लेकिन विपक्ष केवल विरोध के लिए विरोध करने पर आमादा है। इसी कारण विपक्ष को आदमपुर उपचुनाव में मुंह की खानी पड़ी है।

विधायक राजेश नागर ने कहा कि हम एक टीम की तरह अपने क्षेत्र के विकास कार्य कर रहे हैं जिसमें जनता का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अपने क्षेत्र के प्रति जागरूक रहे और कोई भी समस्या के बारे में उनसे सीधे मिले। वह किसी अधिकारी कर्मचारी के काम काज के बारे में भी जानकारी देने के लिए मिल सकते हैं। नागर ने ठेकेदार से कहा कि वह समय रहते इस काम को पूरा करे

जिससे कि समय पर लोगों को सुविधा का लाभ मिल सके। यहां पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का स्थानीय जनता जोरदार स्वागत किया और सडक़ें व गलियां बनवाने के लिए धन्यवाद जताया। इस अवसर पर फिरे चंदीला, नेतराम चंदीला, अजयबीर सरपंच, चतर सिंह चंदीला, बेगराम चंदीला, करतार चंदीला, जगबीर तंवर, चतर चंदीला, सुभाष चंदीला बीडीसी, लीलू चंदीला सरपंच, नंदू चंदीला, जगत नेताजी, अजब चंदीला, रविन्द्र चंदीला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए दिशा निर्देश।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी कारोबारी से बोली मैं झूठे बलात्कार के केस में फंसा दूंगी, पहले भी कई लोगों को झूठे केस फंसा चुकी हूँ, पकड़ी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेजेपी जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x