Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: स्कूली बच्चों को गुरुवार को सेक्टर-12 हेलीपैड ग्राउंड में बांटे जाएंगे टेबलेट : डीसी विक्रम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम ने बताया कि स्कूली बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए गुरुवार को सेक्टर-12 स्थित हेलीपैड ग्राउंड में मोबाइल टेबलेट (ई-अधिगम) वितरित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 1500 से अधिक बच्चों को यह टैबलेट वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सभी विधायक व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रात: 10:30 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त विक्रम ने बुधवार को अधिकारियों की मीटिंग ली।मीटिंग में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि टेबलेट वितरण का यह दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 1500 से अधिक बच्चों को यह टैबलेट वितरित किए जाने हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों के बैठने की व्यवस्था, स्टेज सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बच्चों को टेबलेट के प्रयोग, ई लर्निंग के बारे में बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दें और अध्यापकों को भी पूरी जानकारी दें। मीटिंग में एसडीएम परमजीत चहल, सीटीएम अमित मान, जिला शिक्षा अधिकारी मुनीष चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नरेंद्र मोदी चाय बेच कर प्रधानमंत्री बने, मै भी चाय बेच कर नगर निगम का पार्षद बना हूँ : पार्षद सुभाष आहूजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ऋणों के बकाया ब्याज माफी के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना का उठाएं लाभ : डीसी विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शहर के बाजारों, होटलों,हस्पतालों,रेजिडेन्ट वैलफेयर एशोसिएशन,स्कूलों में स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता करवा रहा है- डा. गर्ग

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x