Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन ने 25 दुपहिया वाहनों के पहले काटे चालान, फिर पहनाए नए हेलमेट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के द्वारा आज अजरौंदा चौक पर दोपहर के 2 बजे विदाउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें आज विदाउट हेलमेट के 625 चालान काट कर 25 हेलमेट बांटे गए। विदाउट हेलमेट के चालान का चार्ज 1000/-₹ का होता है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसीपी ट्रैफिक ने चालान काटते समय आज अजरौंदा चौक पर  विदाउट हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के काटे गए 25 चालान, 25 लोगों को  हेलमेट बांटे गए। साथ ही वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट जरूरी है।

इससे अपनी सेफ्टी अपने हाथ है। हमे वाहन को रोड पर दर्शाई गई स्पीड से ज्यादा स्पीड से नहीं चलाना चाहिए। साथ ही दुपहिया वाहन को बिना हेल मेट के कभी नही चलाना चाहिए। हमें वाहन को निर्धारित लाइन में ही चलाना चाहिए। वाहन चलाने से पहले ब्रेक क्लच चेक करनी चाहिए की उचित काम कर रही है, या नहीं। बारिश के समय हमें वाहन को अधिक स्पीड में नहीं चलाना  चाहिए। इससे कोई भी दुर्घटना हो सकती है। हमें रोड पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आमजन के लिए इस सुविधा के लिए ई चालान सुविधा लागू किया गया है। कई बार नगद पैसे पास ना होने की वजह से आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे पहले नगद राशि के बिना व्यक्ति ऑनलाइन चालान नहीं भर पाता था और उसे बाद में कोर्ट से जाकर अपना चालान भरना होता था जिससे उसे काफी चक्कर काटने पड़ते थे और उनका समय के साथ साथ पैसा भी बर्बाद होता था परंतु डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड एवं QR कोड के माध्यम से अब व्यक्ति चालान कटने पर इसका भुगतान ई-चालान मशीन के द्वारा भी किया जा सकेगा। इससे लोगों के समय की बचत होगी।  

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़, फरीदाबाद: थाना सेक्टर -58 अंतर्गत आने वाली राजीव कालोनी में 1 परिवार के 3  लोगों की दम घुटने से हुई मौत।

Ajit Sinha

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ बोले, एक साल में फरीदाबाद की 36 से बढक़र 381 हुई रैंक, जिम्मेदार कौन।

Ajit Sinha

एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ग्रीन के द्वारा रक्तदान शिविर में 70 यूनिट रक्त एकत्रित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x