Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद जिले में केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों की अधिसूचना जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट आयुष सिन्हा ने जिला फरीदाबाद में केवल ग्रीन क्रैकर्स (हरित पटाखों) की बिक्री के लिए निर्धारित स्थानों की सूची जारी की है। प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था आज 6 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

इसका उद्देश्य निर्धारित स्थानों पर ही ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री सुनिश्चित करना तथा वायु प्रदूषण को नियंत्रित रखते हुए नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा बनाए रखना है।

जिला प्रशासन के अनुसार, विभिन्न जोनों में निम्न स्थानों पर ही ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी –

उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद क्षेत्र में ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री के लिए पांच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इनमें दशहरा ग्राउंड, एनआईटी, सूरजकुंड मेला पार्किंग ग्राउंड, दशहरा ग्राउंड सेक्टर-31, ऐतमादपुर, आईओसीएल के सामने सेक्टर-12 ग्राउंड तथा फतू सिंह फार्म, खेड़ी रोड फरीदाबाद शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त बल्लभगढ़ क्षेत्र में बीडीपीओ कार्यालय तथा कैल गांव-खंडावली रोड पर मस्जिद के पास स्थान निर्धारित किया गया है। वहीं छांयसा क्षेत्र के लिए बीडीपीओ रेस्ट हाउस को ग्रीन क्रैकर्स की बिक्री की जा सकेगी।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित स्थानों पर ही पटाखों की खरीद-बिक्री करें और ग्रीन पटाखों के उपयोग को प्राथमिकता दें, जिससे पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके। साथ ही, अवैध रूप से पटाखों की बिक्री या गैर-ग्रीन पटाखों के उपयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाना हर नागरिक का कर्तव्य है।

Related posts

फरीदाबाद: होटल किराए का चेक से किया भुगतान, खाते में नहीं थे पैसे, पति -पत्नी पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के हजारों परिवार के लोग यूआईसी के चैयरमेन रहे भारत भूषण के अनगिनित विकास कार्यों को, किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील पोलिंग बूथ किए गए चेक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x