Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ से सोहना की तरफ जाने वाली रेलवे फ्लाईओवर 22 जुलाई से 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद- डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। रेलवे पुल फ्लाईओवर से सोहना की तरफ जाने वाला सड़क मार्ग,  निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 22 जुलाई से अगले 29 जुलाई तक पूर्णतया बंद रहेगा। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण के चलते अपनी मंजिल को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें।

सोहना की तरफ से आकर जिन वाहन चालकों को बल्लभगढ़ या दिल्ली की तरफ जाना है वो वाहन चालकों के लिए सेक्टर-22-23 चौक से हार्डवेयर चौक से बाटा फ्लाईओवर से होते हुए नेशनल हाईवे से बल्लभगढ़ और दिल्ली की तरफ रूट डायवर्ट किया गया हैं, और जिन वाहन चालको बल्लभगढ़ बस स्टैण्ड से सोहना की तरफ जाना है उनके लिए बल्लभगढ़ से सेक्टर-58 के एल्सन चौक रेड लाइट या जेसीबी चौक से सेक्टर-58 चुंगी से सेक्टर- 25-55 चौक से सीधे सोहना जा सकते है और जिन्हें एनआईटी में जाना है वो वाहन चालक सेक्टर-22-23 चौक से हार्डवेयर चौक की तरफ रूट डायवर्ट किया गया है। ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा ना हो।

Related posts

फरीदाबाद : प्रदेश की भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं, कानून ब्यवस्था चरमरा कर, अपराधों में काफी बृद्धि हुई हैं, अशोक तंवर ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईएसएफटी-2024 का उद्घाटन सत्र

Ajit Sinha

फरीदाबाद: स्वच्छता सरकार व समाज की साझा जिम्मेदारी : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x