Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: नए राशन डिपो के लिए आवेदन 08 अगस्त तक करें: उपायुक्त विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा चण्डीगढ़ द्वारा हरियाणा सरकार के सरल पोर्टल के माध्यम से नए राशन डिपू के आवेदन आमंत्रित किए गए  हैं। इस  संबंध में विभाग ने सरल पोर्टल पर सूची भी जारी कर दी है। इसके तहत जिले में कुल 78 राशन डिपो महिलाओं को दिए  जाएंगे जिसमें से 23 डिपो शहरी व 55 डिपो ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। नए राशन डिपो के लिए महिलाऐ अब दिनांक 08.08.2024 तक सरल पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं।उन्होंने बताया कि सरकारी नियमानुसार राशन डिपो लेने के लिए आवेदन आनलाईन सरल पोर्टल पर 8 अगस्त तक करना होगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास, परिवार पहचान पत्र रखने वाला तथा कम्प्यूटर का मूल ज्ञान रखने वाला, जो 21 वर्ष से कम व 45 वर्ष से अधिक आयु का ना हो, जो उस परिक्षेत्र का निवासी हो, जिसके लिए उचित मूल्य की दुकान के लिए अनुज्ञप्ति के लिए आवेदन करता है। जिला में सभी गांव व वार्डों की आरक्षित सीटों के सूचना आनलाईन सरल पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। उपरोक्त बारे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक फरीदाबाद कार्यालय के दूरभाष नं 0129-2288245 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने (डीएचबीवीएन) के सहायक लाइनमैन 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिला प्रशासन की मिलीभगत से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मजाक उड़ाया जा रहा हैं और अरावली क्षेत्र का क़त्ल किया जा रहा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता इस भीषण गर्मी में पसीना बहा आम आदमी पार्टी को कर रहे मजबूत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x