Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस के 10 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत, आज सम्मान पूर्वक दी गई विदाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद पुलिस परिवार के 10 सदस्यों का विदाई समारोह का आयोजन पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर 21 सी, फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, भलाई निरीक्षक सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में फरीदाबाद पुलिस विभाग में सेवा देने वाले सब इंस्पेक्टर विनय पाल, राकेश कुमार, बंसी लाल, विनोद कुमार, महेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, फजार खान, ओमबीर सिंह,सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, राज सिंह की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस डीसीपी मुख्यालय अभिषेक जोरवाल ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व देश सेवा के लिए लगा दी। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए इनका धन्यवाद करते हैं। डीसीपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और यदि भविष्य में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो बेझिझक अपनी पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस विभाग उनकी सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेगा। डीसीपी ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मान पूर्वक विदाई दी।

Related posts

फरीदाबाद:कॉलेज के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने का काम करें लैक्चरार : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Ajit Sinha

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने दो  निर्माणकर्ताओं को निर्माण कार्य चालू रखने पर एक -एक लाख का लगाया जुर्माना। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x